फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police camp remained at terrorist Bhupinder's house for the second day too

आतंकी भूपिंदर के घर दूसरे दिन भी रहा पुलिस का डेरा

Fri, 06 May 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police camp remained at terrorist Bhupinder's house for the second day too
पंजाब से तेलंगाना जाते समय करनाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार पंजाब के चार आतंकवादियों में से लुधियाना के गांव भट्टियां निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ गोपी के घर दूसरे दिन भी पुलिस का डेरा रहा। कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें शुक्रवार दिन भर भी गांव भट्टियां और उसके आसपास इलाकों में रहे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीमों ने इलाके के लोगों से भी भूपिंदर सिंह के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और पता लगाया कि उसका व्यवहार कैसा था। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम वहां भी गई थी, जहां भूपिंदर सिंह काम करता था। वहां उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने भूपिंदर सिंह के परिवार से कई मुद्दों पर बात की और कई तरह की पूछताछ की।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद वीरवार की देर शाम को कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी और टीमें भूपिंदर सिंह के घर पहुंची। उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के इलाके को अच्छी तरह से छाना और लोगों से भी जानकारी जुटाई। कुछ सामान भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिवार वालों से भी कहीं बाहर न जाने की बात की गई थी। अब टीमें लगातार जांच में जुटी है और भूपिंदर सिंह कैसे लोगों से और किन लोगों से मिलता था, इसका पता लगाया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि आने वाले समय में हरियाणा पुलिस के साथ साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां भी भूपिंदर सिंह के घर पहुंच सकती हैं, ताकि वहां उनके अपने तरीके से जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed