{"_id":"3866ea3d386212873dae87a5843cfdf7","slug":"police-364","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं के ठिकानों की पूछताछ के लिए गुजरात पुलिस पहुंची लुधियाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं के ठिकानों की पूछताछ के लिए गुजरात पुलिस पहुंची लुधियाना
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Thu, 12 Dec 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में अदालत से भगौड़ा घोषित किए गए नारायण साईं के ठिकानों को तलाशने के लिए वीरवार को गुजरात पुलिस लुधियाना पहुंची। टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर के के जुड़ेजा ने किया।
इस दौरान पुलिस ने लुधियाना में नारायण र्साइं को पनाह देने वाले व्यापारी से पूछताछ की। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक व्यापारी के बस्ती जोधेवाल स्थित शोरूम और माडल टाऊन स्थित उनके घर पर दबिश दी। पांच सदस्यीय इस टीम ने व्यापारी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने व्यापारी के परिसर पर रेड करने से पहले थाना सलेम टाबरी पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना सलेम टाबरी के प्रभारी बलविंदर सिंह ने पुष्टि की है कि सूरत पुलिस व्यापारी से पूछताछ के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
दरअसल नारायण साईं को दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले लुधियाना से भागते हुए कुरुक्षेत्र के गांव पिप्ली से गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने नारायण साईं के साथ उसके साथी हनुमंत और रमेश को भी गिरफ्तार किया था।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नारायण साईं को गिरफ्तार कर सूरत पुलिस के हवाले कर दिया था। सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नारायण र्साइं को ट्रांजिंट रिमांड पर ले उससे पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वह बीस दिन तक लुधियाना रहा था। उसकी सहायता और पनाह इलेक्ट्रानिक व्यापारी ने दी थी। इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस पंकज अग्निहोत्री से पूछताछ के लिए लुधियाना पहुंची है।