फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Pickpockets broke into singer Rajveer Jawanda' funeral, stealing over 150 mobile phones and wallets.

Punjab: गायक राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार में घुसे जेबकतरे, 150 से ज्यादा मोबाइल और पर्स पर किया हाथ साफ

Sat, 11 Oct 2025 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 04:21 PM IST
सार

अंतिम सस्कार के दौरान करीब दो से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने पुलिस को शिकायत भी नहीं की। थाना सदर जगरांव की पुलिस के पास लिखित में 8 से 10 मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Pickpockets broke into singer Rajveer Jawanda' funeral, stealing over 150 mobile phones and wallets.
राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के अंतिम सस्कार में मुख्यमंत्री भगवंत मान शरीक हुए थे, जिसके चलते भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। इसके बावजूद जेबकतरों ने डेढ़ सौ से अधिक लोगों के मोबाइल फोन और पर्स पर हाथ साफ कर दिया। कई गायक और कलाकारों के भी फोन और पैसों से भरे पर्स उड़ाए गए हैं।  
विज्ञापन


जगरांव के गांव पाैना में नाै अक्तूबर को राजवीर के अंतिम सस्कार में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसका फायदा उठाते हुए जेबकतरों ने मोबाइल और पर्स चोरी कर लिए। अब पीडि़त सामने आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने लगे हैं। 
विज्ञापन


गायक गगन कोकरी भी जेबकतरों का शिकार बने हैं। कोकरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कुछ आपराधिक लोग पूरी प्लानिंग के साथ आए और चोरी करके निकल गए। 
150 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन चुराए गए। गायक जसबीर जस्सी, पिंकी धालीवाल के दो मोबाइल और खुद उनका मोबाइल भी चोरी हो गया। बास म्यूजिक के डायरेक्टर का मोबाइल भी चोरी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंतिम सस्कार के दौरान करीब दो से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने पुलिस को शिकायत भी नहीं की। थाना सदर जगरांव की पुलिस के पास लिखित में 8 से 10 मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तक किसी वीआईपी सिंगर या फिल्म स्टार द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे अपने स्तर पर मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। लुधियाना ग्रामीण पुलिस के साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार अंतिम सस्कार में भीड़ ज्यादा होने के कारण मोबाइल गिर जाने का भी शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed