फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Patwari took bribe of Rs 1500 in Jagraon Ludhiana case registered

1500 के लिए बेच दिया ईमान: जगरांव में पटवारी ने जमीन के इंतकाल की एवज में ली रिश्वत, केस दर्ज, आरोपी फरार

Fri, 13 Dec 2024 09:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2024 09:31 PM IST
सार

लुधियाना जिले के जगरांव में तैनात माल पटवारी विकास सोनी के खिलाफ शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के इंतकाल की कॉपी जारी करने के बदले 1500 रुपये रिश्वत लेने और अधिक रिश्वत की राशि मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Patwari took bribe of Rs 1500 in Jagraon Ludhiana case registered
रिश्वत केस में दलाल गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक पटवारी ने 1500 रुपये के लिए अपना ईमान बेच दिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया है। हालांकि अभी आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


लुधियाना जिले के जगरांव में तैनात माल पटवारी विकास सोनी के खिलाफ शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के इंतकाल की कॉपी जारी करने के बदले 1500 रुपये रिश्वत लेने और अधिक रिश्वत की राशि मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ यह मामला सुखविंदर सिंह, निवासी गांव लीला, जिला लुधियाना की तरफ से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी ने अन्य व्यक्तियों को जमीन बेची थी, लेकिन उसका इंतकाल खरीदारों के नाम पर स्थानांतरित नहीं किया गया था। पटवारी ने इंतकाल की कॉपी जारी करने के लिए 8000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 5000 रुपये में तय हुआ। पटवारी ने रिश्वत के तौर पर 1500 रुपये ले लिए और बाकी 3500 रुपये की मांग कर रहा था।


प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed