फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   party, Ludhiana, leader, aap

रोचक होगी जंग: तिवारी के खिलाफ ताल ठोकेंगे फुल्का

Mon, 17 Feb 2014 10:50 AM IST
लुधियाना।
लुधियाना। Updated Mon, 17 Feb 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
party, Ludhiana, leader, aap

लोकसभा चुनाव में लुधियाना सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर एडवोकेट एसएस फुल्का ताल ठोकेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के नेता ने रविवार को यहां आगमन के दौरान कहा कि वेलुधियाना सीट से केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार हैं।

विज्ञापन


एसएस फुल्का ने कहा कि पार्टी जहां से उन्हें आदेश करेगी वह वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगे। झाड़ू चलाओं यात्रा में लोगों ने पार्टी के कार्य को काफी सराहा है। पार्टी को काफी लोगों का साथ मिला है।
विज्ञापन


जालंधर में तो आप कार्यकर्ताओं का काफी हुजूम उमड़ पड़ा था। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने से पहले उम्मीदवार शहर में पहुंच जाते है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पांच साल तक नेता नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी की मंशा चुनाव जीत कर सत्ता हथियाना नहीं है। लोगों की ताकत को लोगों के हाथ में देना ही पार्टी का मुख्य मकसद है।

अरविंदर केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर फुल्का ने कहा कि जनलोकपाल बिल पास कराने के लिए सरकार बनाई गई थी, लेकिन जन लोकपाल बिल ही पास नहीं हुआ तो सत्ता में रहने का कोई फायदा नहीं था।

कौन है फुल्का
एसएस फुल्का हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता के तौर पर नए सिरे से चर्चा में आए हैं। संगरूर में पैदा हुए हरविंदर सिंह फुल्का ने लुधियाना से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होने चंडीगढ़ से एलएलबी की। 1983 में वह मनिंदर कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे।

राजनीति में आने से पूर्व फुल्का की पहचान दिल्ली हाईकोर्ट के वकील के तौर पर रही है। वे पहली बार तब चर्चा में आए, जब उन्होंने 1984 में हुए सिक्ख विरोधी दंगे के पीड़ितों का केस लड़ा। इस केस में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार, जगदीश टाइटल, एचकेएल भगत सहित अन्य नामजद थे। वे ह्यूमन राइट एक्टीविस्ट भी रहे हैं। इतना ही नहीं लेखन में भी उनकी रुचि रही है। आम आदमी पार्टी से जुड़ने से पूर्व उनका कोई राजनीतिक अतीत नहीं रहा है।

झाड़ू यात्रा से साफ करने चले राजनीतिक कचरा
लुधियाना। राजनीतिक कचरे को साफ करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (आप) की झाड़ू यात्रा रविवार को लुधियाना पहुंची। शनिवार को यह यात्रा अमृतसर से शुरू हुई थी। आप नेता एचएस फुल्का के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में शामिल नेताओं ने लोगों से भ्रष्टाचारी नेताओं को खारिज कर उन्हें वोट न देने की अपील की।

इस दौरान आप नेताओं ने फुल्का का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल नेताओं का जुलूस जालंधर बाईपास शुरू होकर सराभा नगर तक पहुंचा। इस बीच भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था।


नेताओं ने बताया कि आप संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 से 23 फरवरी तक पूरे देश में राजनीतिक कचरे को साफ करने के लिए झाड़ू यात्रा शुरू करने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed