फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Paramilitary force took command in Punjab due to G-20 conference, five companies deployed in Ludhiana

Punjab: जी-20 सम्मेलन के चलते पंजाब में पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाली कमान, लुधियाना में पांच कंपनी तैनात

Sat, 11 Mar 2023 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 05:09 PM IST
सार

अजनाला कांड के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी कि जी 20 सम्मेलन को रद्द किया जा सकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से खुद अमृतसर में उन स्थानों का दौरा किया गया था जहां जी 20 सम्मेलन से जुड़े समारोह होने हैं।

विज्ञापन
Paramilitary force took command in Punjab due to G-20 conference, five companies deployed in Ludhiana
बठिंडा में तैनात बीएसएफ कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था सही तरीके से चले इसके लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। लुधियाना कमिश्नरेट में भी पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां पहुंची है। जो शहर के हर थाने में बांट कर मुलाजिम तैनात किए गए है। अब हर नाके पर पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के साथ साथ पैरामिल्ट्री फोर्स के मुलाजिम भी तैनात है। सीनियर पुलिस अधिकारी फोर्स के मुलाजिमों के साथ मिल समय समय पर फ्लैग मार्च भी निकाल रहे हैं ताकि शहर की कानून व्यवस्था बनी रहे। अगले हफ्ते अमृतसर में जी 20 सम्मेलन है जिसमें कई देशों के प्रमुख पहुंच रहे हैं। इसी कारण केंद्र सरकार किसी तरह की कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। जिसके चलते पंजाब पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनिया तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन


अजनाला कांड के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी कि जी 20 सम्मेलन को रद्द किया जा सकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से खुद अमृतसर में उन स्थानों का दौरा किया गया था जहां जी 20 सम्मेलन होने हैं। जिसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब में सुरक्षा के लिए पचास कंपनियों की मांग की थी। 
विज्ञापन


अब पंजाब पुलिस द्वारा रोजाना शाम को की जाने वाली नाकाबंदी में पैरामिलिट्री फोर्स के मुलाजिम भी तैनात है। बीते दिन भी थाना कोतवाली, थाना सलेम टाबरी और थाना बस्ती जोधेवाल इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स के मुलाजिमों के साथ मिल कमिश्नरेट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आने वाले दिनों में जी 20 सम्मेलन के प्रोग्राम पंजाब में होने है। जिसे लेकर सुरक्षा पंजाब में कड़ी की गई है। हर शहर में पैरामिलिट्री फोर्स के मुलाजिम हथियारों से लैस तैनात किए गए हैं। कमिश्नरेट पुलिस में भी पैरामिलिट्री फोर्स की पांच कंपनियां आई है। जिसे सभी थानों में डिवाइड कर दिया गया है। अब पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के साथ पैरामिल्ट्री फोर्स के मुलाजिम भी तैनात रहेंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी रहे और लोगों से भी अपील की है कि वह किसी तरह के भय में न रहे यह सब उनकी सुरक्षा को लेकर ही किया जा रहा है।

बठिंडा पहुंचीं बीएसएफ की तीन कंपनियां
पंजाब में बिगड़ते माहौल को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार के आह्वान पर केंद्र सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके तहत बठिंडा में बीएसएफ की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं, जो शुक्रवार देर रात बठिंडा पहुंची। शनिवार से बीएसएफ के जावानों ने जिले में सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ के जावानों ने जिले भर में नाकाबंदी की और वाहनों की चेकिंग की गई। यह कंपनियां जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अपना काम करेंगी। 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कुछ दिन पहले केंद्र सरकार से पंजाब में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्य में अर्ध सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू की। इसके मुताबिक बीएसएफ की तीन कंपनियां बठिंडा जिले में भेजी गई हैं। बठिंडा में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कमान बीएसएफ के जवानों ने संभाल ली है। बीएसएफ जवानों के साथ पंजाब पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। शनिवार को शहर के कई चौराहों पर बीएसएफ की तैनाती की गई है। बीएसएफ के जवानों ने आज संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ की। एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि बठिंडा को बीएसएफ की तीन कंपनियां मिली हैं, जो पंजाब पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में नाकाबंदी के चलते संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। कोई किसी तरह की शरारत न कर सके इसके लिए पंजाब पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बठिंडा पुलिस के साथ बीएसएफ के जावान कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने जिले के निवासियों से पंजाब पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed