{"_id":"9cc54844f4adc91d68ba18ab051ec35f","slug":"onion-rate-hike-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में सात रुपये तक बढ़े प्याज के दाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में सात रुपये तक बढ़े प्याज के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 17 Jun 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिक की प्याज मंडी में हड़ताल के कारण लुधियाना मंडी में एक ही दिन में प्याज के दाम पांच से सात रुपये प्रति किलो तक उछल गए हैं।
हालांकि कारोबारियों का कहना है कि पंजाब में सारा प्याज फिलहाल नासिक के बजाय राजस्थान से आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतें एक दायरे में ही रहने की संभावना है।
नासिक में हड़ताल के कारण प्याज को लेकर लोगों में डर की स्थिति है। माहिरों का तर्क है कि यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो आने वाले दिनों में प्याज के दाम आसमान छू सकते हैं। इससे महंगाई के बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है। मंडी में प्याज के होलसेल कारोबारी जसपाल सिंह का कहना है कि मंडी में प्याज के दाम आठ रुपये से उछल कर 13 रुपये तक हो गए हैं। जबकि रिटेल में यह 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। मंडी में रोजाना बीस ट्रक प्याज की आमद हो रही है। जबकि लागत इतनी नहीं है। हड़ताल के चलते मांग में हल्की तेजी देखने को मिल रही है।
प्याज कारोबारी सुंदर सिंह गजिंदर सिंह एंड संस के संचालक गुरप्रीत सिंह का तर्क है कि पंजाब में प्याज की सारी आपूर्ति राजस्थान से हो रही है। नासिक से अभी कोई प्याज नहीं आ रहा है। राजस्थान से इसकी सप्लाई बेहतर बनी हुई है। अगले पंद्रह बीस दिन तक राजस्थान से ही आपूर्ति जारी रहेगी। इसके बाद नासिक से पंजाब में प्याज की आमद शुरू होगी। यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तभी कीमतों में उछाल आ सकता है, वरना आने वाले पंद्रह बीस दिनों तक कीमतें एक दायरे में ही रहने की संभावना है।