फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One more case registered against Lok Insaaf Party chief Simarjit Singh Bains

लुधियाना: पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत में पेश न होने का मामला दर्ज

Fri, 22 Apr 2022 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 04:03 PM IST
सार

चुनाव हारने के बाद लगातार सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ती ही गई। पहले उन्हें कोविड 19 के एक मामले में अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया और उसके बाद दुष्कर्म के मामले में अदालत में पेश न होने पर अदालत ने सिमरजीत सिंह बैंस सहित उनके सभी साथियों को भगौड़ा करार दे दिया।

विज्ञापन
One more case registered against Lok Insaaf Party chief Simarjit Singh Bains
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस। - फोटो : फाइल

विस्तार

लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले अदालत की तरफ से दुष्कर्म मामले में भगौड़े घोषित किए गए पूर्व विधायक के खिलाफ थाना डिवीजन छह की पुलिस ने एक ओर मामला दर्ज किया है। पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ साथ उनके भाइयों, पीए व दो महिला साथियों को भी पुलिस ने नामजद किया है। 

विज्ञापन


थाना डिवीजन छह में ही लिप प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में अदालत में पेश न होने पर अदालत के आदेशों पर थाना डिवीजन छह की पुलिस ने लिप प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस, उसके भाई कमरजीत सिंह बैंस, दूसरे भाई परमजीत सिंह बैंस, सुखचैन सिंह, प्रदीप कुमार उर्फ गोगी शर्मा, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर उर्फ भाभी के खिलाफ 174ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें सिमरजीत सिंह बैंस और उसके साथियों की छापामारी के लिए जुट गई है। किसी भी समय सिमरजीत सिंह बैंस और उसके साथियों की गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन


लिप प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और उसके भाइयों और साथियों के खिलाफ थाना डिवीजन छह में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला पिछले काफी समय से सिमरजीत सिंह बैंस की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठी है। चुनाव में भी वह लगातार बैंस के खिलाफ प्रदर्शन करती रही। सिमरजीत सिंह बैंस चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करने भी नहीं गए थे कि उन्हें गिरफ्तार न कर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव हारने के बाद लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती ही गई। पहले उन्हें कोविड 19 के एक मामले में अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया और उसके बाद दुष्कर्म के मामले में अदालत में पेश न होने पर अदालत ने सिमरजीत सिंह बैंस सहित उनके सभी साथियों को भगौड़ा करार दे दिया। अदालत के आदेश पर थाना डिवीजन छह ने बैंस सहित बाकी लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। थाना डिवीजन छह की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि सिमरजीत सिंह बैंस और उनके साथियों पर मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed