{"_id":"4707a92f96193dc822daea3144774e1e","slug":"one-dies-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से एक की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, नंगल
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-भलाण मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नानग्रा के पास बुधवार को तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
उसकी पहचान बलदेव सिंह पुत्र प्रिथी सिंह निवासी गांव नानग्रा के तौर पर हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी जवाहर अली निवासी भलाण ने पुलिस को बताया कि वह ऊना के गांव बाथड़ी में स्थित एक निजी कंपनी से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान गांव नानग्रा से भलाण की ओर आ रहे कैंटर ने साइकिल पर जा रहे बलदेव सिंह को टक्कर मार दी। उसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए तुरंत उसे पीजीआई रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। जवाहर अली की शिकायत के आधार पर नया नंगल पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई केवल सिंह ने भी की है।