फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One arrested for supplying consignment of heroin from the border area to the metropolis

बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप ला महानगर में सप्लाई करने वाला एक गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
One arrested for supplying consignment of heroin from the border area to the metropolis
लुधियाना। अमृतसर के बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह जालंधर से लुधियाना जा रहा था। पुलिस ने लाडोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम हेरोइन के साथ साथ 54 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 33 फुटा रोड स्थित हरजाप नगर निवासी नसीम सफी उर्फ बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने लाडोवाल के पास नाकाबंदी कररखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करता है। आरोपी कार में सवार होकर नशा सप्लाई के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पास कोई काम धंधा नहीं था। वह खुद भी हेरोइन का सेवन करता था और नशापूर्ति के लिए ही उसने नशा तस्करी का धंधा शुरु कर दिया था। वह हेरोइन अमृतसर के छेहरटा इलाके से विक्की नाम के व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है और वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed