फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Now by June 6, CUCET -2020 will be able to apply online for admission to post graduate

अब छह जून तक सीयूसीईटी-2020 से पोस्ट ग्रेजुएट में प्रवेश के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Now by June 6, CUCET -2020 will be able to apply online for admission to post graduate
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 (सीयूसीईटी-2020) के माध्यम से विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट व पीएचडी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख छह जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले आवेदन के लिए 23 मई 2020 का समय रखा गया था। लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति के कारण अपने ऑनलाइन आवेदन जमा करने में असमर्थ थे, उन्हें अब सीयूसीईटी-2020 पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो आरके कोहली ने बताया कि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने 31 विभागों के तहत 42 पोस्ट ग्रेजुएट और 35 पीएचडी स्तर के कार्यक्रम प्रदान कर रहा है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 42 पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में मौजूदा सेटअप के तहत 1090 सीटें और 35 पीएचडी कार्यक्रमों में 177 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इन विषयों के नाम इस प्रकार है एग्रीबिजनेस (कृषि व्यवसाय), फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बॉटनी, केमिस्ट्री, एप्लाइड केमिस्ट्री, कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री, बायो इनफॉरमेटिक्स, कंप्यूटेशनल फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोगनोसी, मेडिसिनल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, फिजिक्स, जीव विज्ञान, एजुकेशन, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भूगोल, भूगर्भशास्त्र, ह्यूमन जेनेटिक्स, मॉलिक्यूलर मेडिसिन, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंसेज, पत्रकारिता और जनसंचार, पोलिटिकल साइंसेज, अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, फाइन आर्ट्स, परफार्मिंग आर्ट्स, कानून, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इतिहास, मनोविज्ञान, और समाजशास्त्र शामिल है।
विज्ञापन

सीयूपीबी के रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक कंवल पाल सिंह मुंद्रा ने कहा जिन पीएचडी आवेदकों ने नेट-जेआरएफ, यूजीसी, सीएसआईआर, एआरएसबी-नेट, आईसीएमआर-जेआरएफ, गेट, जी पैट, डीबीटी-बीईटी, और जेईएसटी (भौतिक विज्ञान) की योग्यता प्राप्त की है, उन्हें टेस्ट से छूट दी जाएगी। लेकिन, उन्हें सीयूसीईटी-2020 प्रवेश परीक्षा में पंजीकरण कराना होगा और साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed