फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   No intervene in Kashmir issue: Shahi Imam

कश्मीर मसले में हस्तक्षेप मंजूर नहीं : शाही इमाम

Tue, 22 Oct 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 22 Oct 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
No intervene in Kashmir issue: Shahi Imam
लुधियाना में पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान को घिनौनी साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


नवाज ने कश्मीर मसले के हल के लिए अमेरिका को बिचौलिया बनाए जाने की बात कही है। मंगलवार को जामा मस्जिद में संवाददाताओं से मौलाना ने कहा कि नवाज अमेरिका के एजेंट हैं और उन्होंने यह बयान अमेरिका के इशारे पर दिया है। 

 उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान में अमेरिका को किसी भी कीमत पर बिचौलिया नहीं बनाया जा सकता। शाही इमाम ने कहा कि अमेरिका इसी ताक में है कि वह किसी तरह कश्मीर में उतर जाए और फिर एशिया में अपनी गुंडागर्दी का एक नया दौर शुरू करे।
विज्ञापन


इमाम ने कहा कि नवाज एक जिम्मेवार व्यक्ति होने के बावजूद इस बात को भूल गए कि आज तक जहां भी अमेरिकी फौजें गई हैं, वहां कोई फैसला या शांति कायम नहीं हुई, बल्कि अशांति और कत्लेआम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मिसाल इराक, लीबिया और अफगानिस्तान हैं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में नई सरकार को सही ढंग से चला नहीं पा रहे, इसलिए जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं।


 उन्होंने कहा कि हमें इस बात को भी याद रखना है कि कारगिल की जंग भी नवाज के समय में ही लड़ी गई थी। इमाम ने कहा कि अमेरिका कंगाल हो चुका है।

इस मौके पर मुफ्ती जमालुद्दीन, मौलाना महबूब आलम, कारी मोहतरम, अंजुम असगर, मोहम्मद रब्बानी, परवेज आलम, शाकिर आलम, मोहम्मद खालिद, तनवीर आलम, अकरम अली, साबिर हुसैन, बाबुल खान, अशरफ अली और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुस्तकीम अहरारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed