फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   No entry of political leaders in villages

सियासी दलों के नेताओं की गांवों में नो एंट्री

Tue, 25 Aug 2020 09:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
No entry of political leaders in villages
लहरागागा के गांव खोखर कलां में किसानों द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान किसान नेता। - फोटो : SANGOOR
केंद्र सरकार की ओर से खेती संबंधी लाए जा रहे बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने गांवों में सियासी दलों के नेताओं के आने पर रोक लगा दी है। ब्लॉक लहरागागा के 25 गांवों में नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन

लहरागागा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पिशौर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाई गई खुली मंडी, ठेका खेती नीति 2018 और बिजली एक्ट 2020 किसानों को कतई मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की आड़ में किसानों की फसल लूटने और जमीन से वंचित करने का जो फैसला लिया है उसका विरोध किया जाएगा। किसानों के विरोध से बचने के लिए सरकार ने धारा 144 लगा दी है। सरकार इससे शहरों में विरोध करने से रोक सकती है तो वह नाकाबंदी करके नेताओं की अपने गांवों में एंट्री बंद कर सकते हैं। सरकार ने खेती संबंधी लाए उक्त बिलों को रद्द न किया तो किसान संगठन गांवों में सरकार की एंट्री पक्के तौर पर बंद करके आरपार की लड़ाई करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। मौके पर किसान नेता बिक्कर सिंह खोखरकलां, मास्टर गुरचरण सिंह, मिल्खा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed