{"_id":"576d53324f1c1be763b47fbe","slug":"nigam-meeting-water-meter-must-in-next-year-in-ludhiana-ludhiana-nigam-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में 31 मार्च 2017 तक वाटर मीटर लगाने जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में 31 मार्च 2017 तक वाटर मीटर लगाने जरूरी
Updated Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना मं मीटिंग के दौरान पार्षदों से बात करते मेयर
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम जनरल हाउस ने शुक्रवार को मीटिंग के दौरान वाटर मीटर पालिसी को हरी झंडी दे दी। इसके तहत अब महानगर के लोगों को 31 मार्च 2017 तक अपने अपने घरों में वाटर मीटर लगवाने पड़ेंगे।
एक अप्रैल 2017 से पानी के इस्तेमाल का बिल आएगा। पहले 25 हजार लीटर पानी फ्री में दिया जाएगा, जबकि उसके बाद 7.20 पैसे प्रति हजार लीटर के हिसाब से बिल अदा करना पड़ेगा। इस प्रस्ताव पर बैठक में हंगामा हुआ, लेकिन सरकार का नोटिफिकेशन दोबारा रिव्यू कर इस प्रस्ताव को पास करने की प्रवानगी दे दी गई।
नगर निगम जनरल हाउस की मीटिंग नगर निगम माता रानी चौक में मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, कमिश्नर घनश्याम थोरी की अगुवाई में हुई। मीटिंग की शुरुआत में ही जीरो आवर दे दिया गया। इस कारण मीटिंग की शुरुआत ही हंगामे से हुई। मीटिंग के दौरान कांग्रेस पार्षद दल के नेता हेमराज अग्रवाल ने मेयर से सवाल किया कि किस हैसियत से हलका इंचार्ज पार्षदों के वार्ड में जाकर उद्घाटन कर रहे हैं। अफसर भी उन्हीं का साथ दे रहे है। इस पर सभी कांग्रेसी पार्षद और बैंस ग्रुप के पार्षद मेयर और निगम कमिश्नर के सामने खड़े हो गए।
विज्ञापन
इस मौके पर मेयर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पार्षदों के साथ हैं। वह भी नहीं चाहते कि कोई हलका इंचार्ज किसी पार्षद के वार्ड में जाकर उद्घाटन करे। इस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि जो नोटिफिकेशन आया है उसमें डीसी, निगम कमिश्नर और मेयर कमेटी में थे। जिन्होंने फैसला लिया था। इस पर मेयर ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही कह दिया था कि वह हलका इंचार्ज को उद्घाटन करने देने के हक में नहीं है। इसके बाद निगम कमिश्नर ने कहा कि किसी उद्घाटन पत्थर पर हलका इंचार्ज का नाम नहीं होगा।
गंदे नाले के मुद्दे पर भी हुआ हंगामा
कांग्रेसी पार्षद संजय तलवाड़ ने निगम हाउस को इस बात पर लेकर घेरा कि सारे निगम का ध्यान सिर्फ नए शहर को स्मार्ट बनाने में है। पुराने शहर का काफी बुरा हाल है।
उन्होंने पुराने शहर में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से लेकर शगुन पैलेस तक एक गंदा नाला जाता है। जिसे पूरा ढकने का काम 2004 में शुरू हुआ था। इसे पूरा करने का समय करीब डेढ़ साल था, लेकिन अब भी पचास फीसदी ही काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि अब यह नाला लोगों के लिए सहूलियत की बजाए नर्क बनता जा रहा है।
भाजपा पार्षद सुमित मल्होत्रा ने कमिश्नर थोरी से कहा कि आप गुस्सा न करना, लेकिन आप लुधियाना के लिए फेस निगम कमिश्नर साबित हुए हैं। आप की बात आपके ही अफसर नहीं सुनते। उनके वार्ड में एक पुल बन रहा है, जिसका काम लंबे समय से लटक रहा है। उस पर पर थोड़ा काम कर उसे शुरू किया जा सकता है। वह भी अफसर करने को राजी नहीं है। इस पर निगम कमिश्नर ने अपना एतराज भी जताया।
12 प्रस्तावों को दी गई प्रवानगी
मीटिंग में 12 प्रस्ताव को प्रवानगी दी गई। जिनमें पिछली जनरल हाउस की मीटिंग को प्रवानगी, वित्त एंड ठेका कमेटी की कार्रवाई को पेश किया गया। टाइप टेक्सट पास करने के बाद क्लर्क का ग्रेड देने संबंधी, वार्ड 56 में रोटरी क्लब से जोन डी तक बन रहे नए पार्क का नाम गुरचरण सिंह गालिब पार्क नाम रखने संबंधी सहित अन्य प्रस्ताव रखे गए।