फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NGT Monitoring Committee reviewed Solid West and Buddha Daria

एनजीटी मानिटरिंग कमेटी ने सॉलेड वेस्ट और बुड्ढा दरिया का लिया जायजा

Thu, 13 Feb 2020 10:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
NGT Monitoring Committee reviewed Solid West and Buddha Daria
लुधियाना में एनजीटी मानिटरिंग कमेटी के सदस्य द्वारा सॉलिड वेस्ट और बुड्ढा दरिया का जायजा लेने क? - फोटो : LUDHIANA
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) मानिटरिंग कमेटी वीरवार को लुधियाना में जायजा लेने के लिए पहुंची। निगम अधिकारियों के साथ सॉलेड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की गई। इसमें यह काम पूरा करने की डेड लाइन 31 मार्च 2020 को रखी गई थी। अभी तक निगम अफसर यह काम पूरा करवाने में असफल रहे है, इसलिए कमेटी चेयरमैन जस्टिस जसवीर सिंह ने निगम अफसरों को फटकार लगाई। वही टीम की तरफ से बुड्ढा दरिया में फैले प्रदूषण को लेकर भी जांच की गई। दरिया को प्रदूषण मुक्त करने के लिए निगम अफसरों को तेजी से करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गौर हो कि एनजीटी की तरफ से कचरे का प्रबंधन करने के लिए 31 मार्च 2020 तक डेडलाइन को रखा था। अभी तक शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा कचरे को अलग करने में भी कोई बड़ा काम नहीं हो सका है। बीते तीस साल से शहर के बाहर कचरा डंप पर कचरे के पहाड़ बन चुके है। इनके प्रबंधन पर कुछ नहीं हो सका है। वीरवार को बैठक में जस्टिस जसवीर सिंह ने निगम अफसरों को इस पर तेजी से काम करने के लिए कहा है। वही बुड्ढा दरिया के प्रदूषण मुक्त करने पर जस्टिस जसवीर सिंह ने कहा कि इस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। निगम अफसरों को कहा गया है कि वह बड़ी कंपनियों से संपर्क साधे, जोकि सीएसआर के तहत पैसा लगाते है। उन्हें बुड्ढा दरिया के आसपास ग्रिनरी और अन्य काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने आम जनता से भी कहा कि बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने से गुरजे करना चाहिए। क्योंकि बुड्ढा दरिया को जवान बनाने के लिए हर किसी का सहयोग अति जरूरी है। इस बैठक में मेयर बलकार संधू, डीसी प्रदीप अग्रवाल, निगम कमिश्नर केपी बराड़ सहित निगम के अभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed