फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   New labor laws are more dangerous than farming laws SR Ladar

नए लेबर कानून खेती कानूनों से भी ज्यादा खतरनाकः एसआर लद्दड़

Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
New labor laws are more dangerous than farming laws SR Ladar
लुधियाना। खेती कानूनों के बाद अब नए लेबर कानूनों पर केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रविवार को लुधियाना स्थित अनाज मंडी में किरती किसान व मजदूर वर्ग की महापंचायत होने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए नए लेबर कानून के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी आईएएस एसआर लद्दड़ ने दी। वह बुधवार को लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे थे। उनके साथ सेवामुक्त आईआरएस जगतार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

एसआर लद्दड़ ने बताया कि नए लेबर कानूनों के बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। नए लेबर कानून तो खेती कानूनों से भी ज्यादा घातक है। इनके संबंध में पढ़े-लिखे लोग भी कम ही जानते हैं। इसलिए आम लोगों को इनके संबंध में जानकारी देने के लिए इस महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महा पंचायत में हर वर्ग से लोग पहुंच रहे हैं, विशेषकर सेवानिवृत्त फौजी इस महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। महापंचायत में बलवीर सिंह राजेवाल, हरमीत सिंह कादियां, लक्ष्मण सिंह सेवावाल, सुप्रीमकोर्ट के वकील भानू प्रताप व नौदीप कौर भी पहुंच रहीं हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए महापंचायत में मास्क और सैनिटाइजर का विशेष प्रबंध किया जाएगा। लोगों के लिए चायपानी के अलावा लंगर का विशेष प्रबंध किया जाएगा। तरनजीत सिंह ने बताया कि इस महापंचायत में रक्तदान कैंप का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed