फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   nephew murder, crime

जमीनी विवाद को लेकर भतीजे को ही उतारा मौत के घाट

Sun, 09 Mar 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)।
अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)। Updated Sun, 09 Mar 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
nephew murder, crime
जमीनी विवाद के चलते गांव सराभा में कुछ लोगों ने अपने ही भतीजे को तेजधार हथियारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता तब चला जब रविवार की सुबह मृतक जगदीप सिंह उर्फ दीपा (27) की मां बलजिंदर कौर घर में आई। तबेले में बेटे की खून से लथपथ लाश देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में पुलिस ने दीपा की मां बलजिंदर कौर की शिकायत पर उसके ताया आलमजीत सिंह, बलराज सिंह, संदीप सिंह उर्फ काला, अछरु सिंह, दर्शन सिंह, परमजीत कौर, तजिंदर सिंह गुज्गू और जगदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी आरोपी नहीं आया है। मृतक की मां बलजिंदर कौर के अनुसार उसका अपने रिश्तेदारों के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार उनका आपस में झगड़ा हो चुका है। एक दूसरे पर पहले भी कई मामले दर्ज है। बलजिंदर के अनुसार शनिवार की रात को वह अपने किसी रिश्तेदार के घर चली गई। पीछे से जगदीप सिंह दीपा घर में अकेला था। देर रात को आरोपी उनके घर में घुस आए और आते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। रविवार की सुबह जब वह रिश्तेदारों के घर से वापस आई, तो दीपा का शव तबेले में पड़ा हुआ था। बलजिंदर का शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस मामले में थाना सुधार के एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि मृतक जगदीप सिंह दीपा का भी काफी क्रिमिनल रिकार्ड रहा है। उसका अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर काफी विवाद चल रहा है। पहले भी एक दूसरे पर आरोपियों ने मामले दर्ज कराए है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने फिलहाल आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed