{"_id":"0ddbdcb27b55856184a7efeda62f5a20","slug":"muktsar-people-protest-against-blockage-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर में सीवरेज जाम से लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नगर में सीवरेज जाम से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर गली नंबर 2 में सीवरेज जाम के चलते गंदा पानी खड़ा रहने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जाहिर किया।
लोगों ने सीवरेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते समस्या से निजात की मांग की। मोहल्लावासी सुखदेव सिंह, अशोक कुमार, किशोर चंद, मेहर चंद, बिल्लू, राजू, लखन और मनजीत कौर ने बताया कि बीते कई दिनों से मोहल्ले में सीवरेज का गंदा पानी खड़ा है।
इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई दफा कहने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया।
उधर, विभाग के जेई बलजीत सिंह भट्टी ने कहा कि सीवरेज की मेन लाइन बंद होने से यह समस्या पैदा हुई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शीघ्र ही सीवरेज चालू कर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।