{"_id":"eb64994e033590dd05ccb97230f98420","slug":"molestation-with-daughter-stop-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी खराब होने के बाद सड़क पर अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति ने कुछ युवकों को अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो उन्होंने उससे मारपीट की।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने वाले पुलिस मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया।
इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव गौंसपुर निवासी तलविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह समेत बारह अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसका दोस्त अपने परिवार के साथ गांव गौंसपुर की तरफ से जा रहा था। रास्ते में उसकी कार खराब हो गई और उसने उसे फोन कर बुला लिया।
इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से ट्रैक्टर पर गुजर रहे थे। उन्होंने उनके दोस्त की बेटी के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जब उनके दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने बारह साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पीसीआर के मुलाजिम वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ डाली।
जब युवक काबू में नहीं आए तो पुलिस ने थाने से ओर फोर्स मंगवा कर किसी तरह दो युवकों को काबू किया। इस दौरान बाकी के युवक वहां से फरार हो गए।
जांच अधिकारी कांस्टेबल मनोहर लाल ने कहा कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।