फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   modern, sports, stadium, inaugrated

पचास लाख से बना आधुनिक खेल मैदान लोकार्पित

Thu, 10 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 10 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
modern, sports, stadium, inaugrated
गांव गुज्जरवाल में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बना आधुनिक खेल मैदान वीरवार को खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया गया। खेल मैदान का उद्घाटन डीसी रजत अग्रवाल ने किया। समारोह में पहुंचे दर्शकों ने फुटबॉल खेल मुकाबलों और सभ्याचारक कार्यक्रम का आनंद भी उठाया।
विज्ञापन

डीसी अग्रवाल ने इसके लिए हलका विधायक मनप्रीत अयाली के प्रयासों की प्रशंसा की और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान का सिर्फ खिलाड़ियों को नहीं बल्कि बाकी लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। जहां दिन के समय खिलाड़ी इस मैदान में खेलेंगे वहीं सुबह शाम मैदान के आस पास बने फुटपाथ पर लोग सैर भी कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इसको संभाल कर रखने में सहयोग दें। मनप्रीत अयाली ने रहा कि हलके के 40 गांव में आधुनिक सहूलियतों से भरपूर खेल मैदान बनाने शुरू किए गए हैं। इस कड़ी के तहत आधुनिक खेल मैदान 50 लाख रुपये की लागत से गुज्जरवाल में लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम की अगली मरम्मत और संभाल के लिए भी बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि गुज्जरवाल मॉडर्न खेल स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद हलका दाखा के 13 अन्य गांवों में काम शुरू हो गया है। हलका दाखा में सात एकड़ में खेल स्टेडियम का काम शुरू होने के अलावा जांगपुर, रुड़का, पंडोरी, कुलार, जोधा, चमिंडा, हंस कलां, जस्सोवाल, भरोवाल कलांस, रुमी, छजावाल और लताला में खेल पार्क का काम शुरू हो चुका है। जो आने वाले 4 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed