फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   missing child, social media, help, ludhiana

बच्ची को तलाशने के लिए सोशल मीडिया का सहारा

Fri, 26 Feb 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 26 Feb 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
missing child, social media, help, ludhiana
हैबोवाल साउथ सिटी से छह माह पहले अगवा हुई बच्ची आशा को ढूंढने के लिए पुलिस अब सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


पुलिस इससे पहले बच्ची की तलाश व आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर रेड कर चुकी है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस ने वाट्स ऐप पर बने पुलिस ग्रुपों के अलावा मीडिया और अन्य ग्रुपों में बच्ची व आरोपी की फोटो अपलोड कर जानकारी डाली है ताकि बच्ची को ढूंढकर उसके परिवार वालों को सौंपा जाए। आरोपी राजू को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

बिंदेश्वर साहनी ने बताया कि वह लेबर का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। इसमें आशा (6) सबसे छोटी बेटी है। उनका कहना है कि राजू उसका जानकार था। वह पहले उनके साथ लेबर का काम करता था। 12 सितंबर 2015 को अचानक उनकी छह साल की बेटी गुम हो गई। उन्होंने बहुत तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को जहां बच्ची खेल रही थी वहां एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। उसमें पता चला कि राजू उनकी बेटी को साइकिल पर बैठाकर ले गया है।

बिंदेश्वर साहनी ने बताया कि थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस पार्टी ने बिहार स्थित राजू के गांव मुजफ्फरपुर में छापामारी भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके गांव से उन्हें पता चला है राजू पहले भी किसी लड़की को अगवाकर लाया था। बिंदेश्वर साहनी का आरोप है कि राजू के मानव तस्कर गिरोह के साथ भी संबंध है। उन्होंने उनकी बेटी को बचाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed