फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed with divorcee in Ludhiana

लुधियाना: तलाकशुदा को दिया शादी का झांसा, दो साल करता रहा दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर किया इनकार

Sun, 24 Apr 2022 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 05:10 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक शादी के बाद पति के साथ उसकी अनबन होने लगी। घरेलू बातों को लेकर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और 2016 में तलाक ले लिया। इसके बाद महिला आरोपी के संपर्क में आई।

विज्ञापन
Misdeed with divorcee in Ludhiana
दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लुधियाना में एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला को एक व्यक्ति ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया। आरोपी ने कहा कि वह अपना गर्भपात करवा ले। उसको धमकियां भी दी गईं। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजीत नगर निवासी अरुण बहल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद पति के साथ उसकी अनबन होने लगी। घरेलू बातों को लेकर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और 2016 में तलाक ले लिया। जिसके बाद महिला आरोपी के संपर्क में आई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने दो साल में कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी से शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसे साफ तौर पर मना कर दिया। उसने गर्भपात कराने की बात की। उसने जब मना किया तो उसने उसे जान से मार देने की धमकियां दीं और छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed