{"_id":"62653703bfa0000e404d350e","slug":"misdeed-with-divorcee-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: तलाकशुदा को दिया शादी का झांसा, दो साल करता रहा दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: तलाकशुदा को दिया शादी का झांसा, दो साल करता रहा दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर किया इनकार
Sun, 24 Apr 2022 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 05:10 PM IST
सार
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक शादी के बाद पति के साथ उसकी अनबन होने लगी। घरेलू बातों को लेकर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और 2016 में तलाक ले लिया। इसके बाद महिला आरोपी के संपर्क में आई।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला को एक व्यक्ति ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से साफ तौर पर मना कर दिया। आरोपी ने कहा कि वह अपना गर्भपात करवा ले। उसको धमकियां भी दी गईं। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजीत नगर निवासी अरुण बहल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद पति के साथ उसकी अनबन होने लगी। घरेलू बातों को लेकर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और 2016 में तलाक ले लिया। जिसके बाद महिला आरोपी के संपर्क में आई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने दो साल में कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी से शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसे साफ तौर पर मना कर दिया। उसने गर्भपात कराने की बात की। उसने जब मना किया तो उसने उसे जान से मार देने की धमकियां दीं और छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी करने में जुटी है।
विज्ञापन