फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   milk sample, 900 sample, camp, ludhiana

दूध जांच कैंप में 900 सैंपलों की जांच, तीस फीसदी में मिलावट

Tue, 12 Jul 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 12 Jul 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
milk sample, 900 sample, camp, ludhiana
दूध
\डेयरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह का दावा है कि लुधियाना में बिक रहे दूध में रसायनों की मिलावट नहीं है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को बेहतर क्वालिटी का दूध मुहैया कराने के लिए जिले में जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। अब तक लगे 28 कैंपों में 900 से अधिक दूध के सैंपल जांचे गए। जांच में पाया गया कि तीस फीसदी सैंपलों में पांच से बीस फीसदी तक पानी की मिलावट थी। इस मुहिम के तहत जिले में कुल 55 कैंप आयोजित किए जाएंगे। किसी भी सैंपल में रसायनिक मिलावट नहीं पाई गई है।

दिलबाग सिंह ने कहा कि सरकार ने आठ मोबाइल लेबोरेटरी वैन डेयरी विकास बोर्ड को मुहैया कराई हैं। सूबे में जगह जगह कैंप लगा कर लोगों को दूध की क्वालिटी के बारे में अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से इसी क्रम में न्यू पंजाब माता नगर में भी दूध जांच का कैंप लगाया गया। इसमें 36 दूध सैंपलों की जांच की गई। 14 सैंपलों में तीस फीसदी तक पानी की मिलावट पाई गई। इस अवसर पर संतोख सिंह, दलीप राज और जरनैल सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed