{"_id":"56dc0e904f1c1ba4358b4845","slug":"married-couple-killed-in-road-accident-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 06 Mar 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। मेहरबान रोड स्थित माछिया खुर्द के पास शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान और चौकी मत्तेवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान गांव ढोलनवाल के जसविंदर सिंह (40) और कुलदीप कौर (37) के तौर पर हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि जसविंदर सिंह ड्राइवर था। उसने दस दिन पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। शुक्रवार को अपनी पत्नी कुलदीप कौर के साथ बाइक पर गांव छोटी मंगली में रिश्तेदारों के घर गए थे।
विज्ञापन
लौटते समय जब वह गांव माछिया खुर्द स्थित सुखदेव फार्म के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जसविंदर और कुलदीप बाइक से गिर गए। जब तक लोग उन्हें संभालते, दोनों की मौत हो चुकी थी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन