{"_id":"5d922d908ebc3e01567f18a1","slug":"manjeet-dhaner-surrendered-in-court-bernala-news-pkl3523427199","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार लोगों के साथ कोर्ट पहुंच मनजीत धनेर ने किया सरेंडर, पांच जिलों की पुलिस रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार लोगों के साथ कोर्ट पहुंच मनजीत धनेर ने किया सरेंडर, पांच जिलों की पुलिस रही तैनात
Tue, 01 Oct 2019 12:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
बरनाला की अदालत में सरेंडर करने के बाद मनजीत धनेर को जेल ले जाते पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कत्ल कांड संघर्ष समिति के नेता मनजीत धनेर ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसे पहले धनेर हजारों गाड़ियों के काफिले व 20 हजार लोगों के साथ अदालत पहुंचे। किरनजीत कौर एक्शन कमेटी के मुख्य नेता मनजीत धनेर, नारायण दत्त व मास्टर प्रेम चंद को तत्कालीन एडिशनल जिला सेशन जज ने 24 जुलाई 2007 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद सजा माफी के लिए राज्यपाल से अपील की गई, तो 24 जुलाई 2007 को राज्य के तत्कालीन गवर्नर ने तीनों नेताओं मनजीत धनेर, नारायण दत्त व मास्टर प्रेम कुमार की सजा माफ कर दी। लेकिन दूसरा पक्ष सजा माफी के विरुद्ध हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने कामरेड नारायण दत्त व मास्टर प्रेम कुमार को तो मामले में बरी कर दिया, लेकिन मनजीत धनेर की सजा बहाल रखी।
विज्ञापन
उसके बाद मनजीत धनेर की सजा माफी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन 3 सितंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने भी मनजीत धनेर की उम्रकैद को बरकरार रखते हुए जिला कोर्ट में पेश होने के लिए 28 दिन का समय दिया।
विज्ञापन
28 दिन पूरे होने पर सोमवार को मनजीत धनेर करीब 20 हजार समर्थक व हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंचे और एडिशनल जिला सेशन जज अरुण गुप्ता के सामने पेश हुए। सुनवाई के बाद वहीं डॉक्टरों की टीम को बुलाकर मनजीत धनेर का मेडिकल कराया गया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश तहत उन्हें बरनाला जेल भेज दिया गया।
पांच जिलों की पुलिस रही तैनात
मनजीत धनेर के सरेंडर की सूचना के कारण सोमवार को पांच जिलों की पुलिस तैनात रही। धनेर को एक खुली जीप में खड़ा था और जीप के पीछे 10 किलोमीटर लंबा काफिला था, जिसके कारण पूरा शहर जाम हो गया और यातायात में भारी बाधा पड़ी।