{"_id":"61c8ce03c1ef391dc8610913","slug":"maninderjit-bitta-reached-ludhiana-on-the-fourth-day-of-the-blast-in-the-court-complex-ludhiana-news-pkl4373552105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : कोर्ट कांप्लेक्स में ब्लास्ट के चौथे दिन महानगर पहुंचे मनिंदरजीत बिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : कोर्ट कांप्लेक्स में ब्लास्ट के चौथे दिन महानगर पहुंचे मनिंदरजीत बिट्टा
विज्ञापन
लुधियाना। जिला कोर्ट कांप्लेक्स में हुए ब्लास्ट के बाद एंटी आतंकवादी फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा महानगर पहुंचे और कट्टरपंथियों के खिलाफ खूब गरजे। उन्होंने कहा कि खुद को बब्बर शेर कहलाने वाले दूसरे के कंधे पर रख बंदूक चला रहे है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में हुए ब्लास्ट में बब्बर खालसा का हाथ मगर वह कौन से बब्बर हैं जो दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं।
बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद को पैदा हमारी ही राजनीतिक पार्टियों ने किया है। हमारे कानून और व्यवस्था के बुरे सिस्टम की वजह से ही पनपा है, मगर इसे रोका नहीं गया और न ही रोका जा रहा है। जिस कारण ही लगातार धमाके हो रहे हैं और बेकसूर माताओं के पुत्र मारे जा रहे हैं। पंजाब में कोई खालिस्तान, कोई बब्बर और कोई टाइगर फोर्स नहीं है, पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा इन नामों के सहारे ही देश का माहौल खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सिद्धू मुख्यमंत्री बनने के लिए मार रहे टपूसियां, मैं राजनीति में नहीं जाऊंगा
मनजिंदरजीत सिंह बिट्टा के भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों संबंधी पूछे जाने पर बिट्टा ने कहा कि भाजपा मुझे दिल्ली में टिकट दे रही थी मगर मैने ली नहीं, राहुल गांधी भी मुझे टिकट देकर सांसद बना रहे थे पर मैने मना कर दिया और अब यह बातें फिर से उठने लगी हैं। नवजोत सिंह सिद्धू जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के लिए टपूसियां मार रहा है मैं वैसा नहीं हूं, कभी किरण बेदी का नाम था अब कहां है। इस लिए मैं राजनीति में नहीं आऊंगा।
विज्ञापन
बेअदबी की घटनाओं पर हत्याएं ठीक नहीं, इससे लोगों की आस्था कम होगी
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लोग श्रद्धा भाव से जाते हैं, जिस तरह से धार्मिक स्थलों पर हत्याएं हो रही हैं, इससे लोगों की आस्था कम हो जाएगी। सिंघु बार्डर और श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी की धटनाएं बर्दाशत योग्य नहीं थीं। मगर उक्त लोगों की हत्या की जानी भी सही नहीं है। उन्हें कानून के हवाले कर देना चाहिए था और इससे कई तरह के भेद सामने आने थे। मगर इस तरह से मार देना किसी भी हालत में जायज नहीं हैं।