{"_id":"570d24044f1c1b1e084a6abb","slug":"mandi-govt-purchase-in-ludhiana-ludhiana-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मंडी में, नहीं हो पा रही सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मंडी में, नहीं हो पा रही सरकारी खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
श्री माछीवाड़ा साहिब मंडी में गेंहू की सरकारी खरीद का इंतजार करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की बड़ी मंडियों में शुमार श्री माछीवाड़ा साहिब मंडी में सोमवार दोपहर तक करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी थी, लेकिन शाम तक सरकारी खरीद एजेंसियों ने इसकी खरीद शुरू नहीं की थी। किसान मंडियों में रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। इसे लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। अधिकारियों का दावा है कि शीघ्र ही खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
काबिलेजिक्र है कि चुनावी साल को देखते हुए सीएम और डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। खरीद के बाद पेमेंट भी निर्धारित वक्त पर की जाएगी। इस संबंध में सरकार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।
गांव बासी माजरा के किसान तारा सिंह का कहना है रविवार से मंडी में गेहूं लेकर आए हैं, लेकिन अभी तक उनकी फसल का भाव नहीं लग पाया है। नतीजतन वे रात मंडी में गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
गांव बुर्ज के किसान दर्शन सिंह का कहना है कि दो दिन से मंडी में बैठे हैं। दो दिन से आढ़ती को कह रहे हैं, लेकिन अभी खरीद शुरू नहीं हुई।
गांव बासी हैडो के किसान तारू सिंह का कहना है कि उसे आढ़ती ने कहा था कि अभी मंडी में रश नहीं है, फसल लेकर आओ, लेकिन कम रश में भी दो दिन गुजर जाने पर भी फसल का भाव नहीं लगा।
माछीवाड़ा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान टहल सिंह औजला ने बताया कि शाम तीन बजे एसडीएम समराला ने आकर सरकारी खरीद की शुरूआत करवानी थी, लेकिन चार बजे उन्हें मार्केट कमेटी अधिकारियों ने जानकारी दी कि जरूरी बैठक में चले गए हैं।