फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man Throw Flag on Rahul Gandhi Car in Ludhiana

लुधियाना: राहुल गांधी के मुंह पर लगा युवक का फेंका झंडा, पूछताछ में एनएसयूआई कार्यकर्ता बोला- गलती हो गई

Sun, 06 Feb 2022 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:18 PM IST
सार

नदीम खान ने कहा कि अगर उसके हाथ में फूल होते तो वो फूल राहुल गांधी को देता लेकिन उसके हाथ में सिर्फ पार्टी का झंडा था। वही देने की कोशिश में यह गलती हो गई।

विज्ञापन
Man Throw Flag on Rahul Gandhi Car in Ludhiana
राहुल गांधी की कार पर फेंका गया झंडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से लुधियाना हयात रीजेंसी होटल जा रहे राहुल गांधी की गाड़ी पर हर्षिला रिसोर्ट के सामने एक युवक ने कांग्रेस पार्टी का झंडा दे मारा जो सीधा राहुल गांधी के मुंह पर लगा। राहुल गांधी बुरी तरह घबरा गए। कार को सुनील जाखड़ चला रहे थे और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछली सीट पर बैठे थे। इस घटना के बाद सुरक्षा में तैनात तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवाओं का ये ग्रुप पार्टी संगठन एनएसयूआई का था। कहा ये भी जा रहा है कि संगठन के किसी सदस्य ने जोश में ये झंडा राहुल गांधी की तरफ फेंका, जो सीधा उनके मुंह पर जा लगा। राहुल गांधी ने स्वागत में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी कार का शीशा नीचे कर लिया था। इसी दौरान यह घटना हुई। इसके बाद राहुल गांधी की कार चला रहे सुनील जाखड़ ने अपना आपा नहीं खोया और काफिले के साथ लुधियाना के लिए रवाना हो गए। अभी तक मामले में पुलिस की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवक बोला- झंडा देने की कोशिश में हुई गलती
एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से लुधियाना हयात रीजेंसी होटल जा रहे राहुल गांधी की गाड़ी पर हर्षिला रिसोर्ट के सामने कांग्रेस पार्टी का झंडा फेंकने वाले युवक की पहचान एनएसयूआई कार्यकर्ता नदीम खान के रूप में हुई है। इस मामले में दाखा पुलिस ने युवक को राउंडअप कर पूछताछ की। पुलिस को दिए बयान में नदीम खान ने बताया कि वह राहुल गांधी की रैली में जाते रहते हैं। 


रविवार को भी उनकी टीम राहुल गांधी के स्वागत के लिए दाखा के हर्षिला रिसोर्ट आई थी। जब राहुल गांधी का काफिला एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से लुधियाना जा रहा था तो हर्षिला रिसोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके संगठन के लोगों की भीड़ के कारण काफिला काफी धीरे चल रहा था। उसने भावुक होकर झंडा राहुल गांधी की तरफ फेंक दिया। यह सब इतना अचानक हुआ कि उसे खुद समझ नहीं आया कि ये गलती कैसे हो गई।
 
नदीम खान ने कहा कि अगर उसके हाथ में फूल होते तो वो फूल राहुल गांधी को देता लेकिन उसके हाथ में सिर्फ पार्टी का झंडा था। वही देने की कोशिश में यह गलती हो गई। डीएसपी दाखा जतिंदरजीत सिंह ने कहा कि पूछताछ के बाद नदीम खान को छोड़ दिया है। उसने माना कि भावुकता में उससे ये गलती हुई है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसे रिहा कर दिया है। किसी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed