फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Maid stole five and a half lakh rupees from the house

लुधियाना : घर से साढ़े पांच लाख रुपये चुराकर नौकरानी फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Maid stole five and a half lakh rupees from the house
लुधियाना। बसंत एवेन्यू इलाके में साइकिल उद्यमी के घर काम करने वाली नौकरानी ने चाबी चुराकर अलमारी में रखी साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता चलते ही साइकिल पार्ट्स उद्यमी अभिषेक डुमरा ने इसकी जानकारी थाना सदर की पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दुगरी के गोल चौक स्थित एलआईजी फ्लैट्स निवासी जगवंती देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अभी आरोपी महिला से कोई बरामदगी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है, उसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बसंत एवेन्यू निवासी अभिषेक डुमरा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी ढंडारी इलाके में डुमरा बाइक के नाम से साइकिल पार्ट्स की फैक्टरी है। उसके पिता अनिल कुमार डुमरा बैंक के रिटायर्ड अधिकारी हैं। इन दिनों उनकी कोठी में मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण उन्हें रहने के लिए केवल एक ही कमरा मिला हुआ है, उसी में अलमारी रखी गई है।
विज्ञापन

उक्त नौकरानी पिछले 15 साल से उनके घर में काम करती आ रही है। गत 10 जुलाई के दिन उसके पिता अपने किसी काम के लिए बैंक से 10 लाख रुपये निकलवा कर लाए थे, जिसे उन्होंने अलमारी के लॉकर में रख दिया। महिला ने वह रकम गिनते हुए देख लिया। मौका पाते ही उसने अलमारी की चाबी लगा लॉकर में पड़ी रकम में से 5.50 लाख रुपये निकाल लिए। अगले दिन जब अभिषेक ने वह पैसे निकाल कर देखे तो रकम कम निकली। जब नौकरानी से उसके बारे में पूछा गया तो वह उसे बुरा भला कहने लगी। अभिषेक ने कहा कि बाद में महिला मान गई कि चोरी उसी ने की है, मगर वे चोरी के पैसे लौटाने के लिए तैयार नहीं थी। इस कारण उसे पुलिस के हवाले किया गया। जांच अधिकारी एएसआई हरमेश लाल ने कहा कि चोरी के रुपये बरामद करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed