{"_id":"63775d513ad56c203415f5f5","slug":"ludhiana-shiv-sena-leaders-returned-security-personnel-provided-by-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के नेताओं ने सरकारी सुरक्षा लौटाई, कहा-अपनी सुरक्षा खुद करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के नेताओं ने सरकारी सुरक्षा लौटाई, कहा-अपनी सुरक्षा खुद करेंगे
Fri, 18 Nov 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:11 PM IST
सार
शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवकता चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि अगर कोई शिवसैनिक अपने धर्म की बात करता है या फिर कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलता है तो सभी कहते है कि सुरक्षा के लिए वह सब कुछ करता है। मगर वह सबको यह बताना चाहते है कि वह अपने समाज और धर्म के लिए कार्य करते थे और करते रहेंगे।
विज्ञापन
लुधियाना में सुरक्षा वापस करने पहुंचे शिवसेना नेता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कट्टरपंथियों की तरफ से लगातार धमकियां मिलने के बाद पुलिस की तरफ से दिए गए सुरक्षा कर्मचारियों को शिवसेना नेताओं ने शुक्रवार को लौटा दिया। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के प्रदेश प्रवकता चंद्रकांत चड्ढा सहित उनकी टीम के करीब चार और सदस्यों ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मुलाकात कर उन्होंने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी और अकेले ही दफ्तर से निकल गए। हालांकि उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने नेताओं का पीछा नहीं छोड़ा। मगर शिवसेना नेता इन्हें चकमा देकर अकेले ही अपनी गाड़ियां लेकर निकल गए। अब सुरक्षा कर्मचारी जो ड्यूटी पर लगे हैं, वे शिवसैनिकों को ढूंढ रहे है ताकि अपनी ड्यूटी कर सके। चंद्रकांत चड्ढा ने कहा कि सरकारी सुरक्षा वापस करने का फैसला उनके प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा के आदेशों के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवकता चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि अगर कोई शिवसैनिक अपने धर्म की बात करता है या फिर कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलता है तो सभी कहते है कि सुरक्षा के लिए वह सब कुछ करता है। मगर वह सबको यह बताना चाहते है कि वह अपने समाज और धर्म के लिए कार्य करते थे और करते रहेंगे। उन्हें सरकारी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके साथ साथ पूरे पंजाब के शिवसेना बाल ठाकरे के नेताओं ने सुरक्षा वापस कर दी है। चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि उनके साथ शुक्रवार को चार और साथियों ने सरकारी सुरक्षा वापस की है। चड्ढा ने कहा कि कुछ शिव सैनिक गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इससे गुरेज करना चाहिए। पंजाब में माहौल खराब होने से रोकने की जरूरत है। शिवसेना की छवि को धूमिल करने वाले नेताओं से पंजाब शिवसेना बाला साहेब दूरी बनाकर रख रही है। हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए वह सदैव तैयार हैं। देश विरोधी ताकतों का पहले भी विरोध करते रहे हैं और आगे भी विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
चड्ढा ने कहा कि यदि शिवसेना नेताओं पर हमला होता है तो उसकी जिम्मेदार पंजाब पुलिस की नहीं होगी। क्योंकि जो नेता गलत बयानबाजी करते हैं वह सुरक्षा कर्मचारियों के लिए करते हैं। इस वजह से वह अपने सुरक्षाकर्मी वापस देंगे। इस समय थानों और चौकियों में पुलिस बल की भारी कमी है। चड्ढा के साथ आए नेताओं ने कहा कि शिव शक्ति का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे। व्न्होंने कहा कि वह खुद की रक्षा करने में सक्षम है और भाई चारा मजबूत रहेगा तो किसी भी सुरक्षा की जरूरत नहीं है।