फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana policeman who was cutting the challan of the mask was assaulted shot down

लुधियाना में मास्क का चालान काट रहे पुलिसकर्मी को धक्के दे गिराया

Mon, 22 Mar 2021 08:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana policeman who was cutting the challan of the mask was assaulted shot down
लुधियाना। पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ईएसआई अस्पताल के पास पीसीआर मुलाजिम को बिना मास्क पहने घूम रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए। सोढी लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह साथी मुलाजिम हवलदार बलविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर 47 पर तैनात थे और ईएसआई अस्पताल के पास बिना मास्क के गुजरने वाले लोगों के चालान काट रहे थे। इसी दौरान कौचर मार्केट की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए, जिन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। उन्होंने दोनों को रोक लिया और बिना मास्क के होने पर चालान काटने की बात ही हुई थी कि आरोपियों ने सोढी लाल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फरार हो गए। नीचे गिरने से सोढी लाल को चोटें आई, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद पहुंची थाना डिविजन पांच की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed