{"_id":"5c44a57dc853aedc5fea39aab7ef60b3","slug":"ludhiana-police-on-twitter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वीट से क्राइम को बीट करेगी ‘लुधियाना पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्वीट से क्राइम को बीट करेगी ‘लुधियाना पुलिस’
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहे अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस अब ट्विटर का सहारा लेगी। ट्विटर पर खासकर लुधियाना पुलिस पीसीआर कर्मियों के बारे में जानकारी, उनके संपर्क नंबर और लोकेशन बताएगी। अगर पीसीआर संबंधी कोई शिकायत किसी के पास हो तो उक्त व्यक्ति उसे ट्विटर पर भेज सकेगा। नवनियुक्त एडीसीपी हेडक्वार्टर और सिक्योरिटी ध्रुव दहिया ने कहा है कि अगर आपके आसपास कोई क्राइम हो रहा है, तो उसे ट्वीट कर पीसीआर को सूचना दी जा सकती है। उस पर तुरंत अमल किया जाएगा।
एडीसीपी दहिया ने बताया कि इस ट्विटर अकांउट को बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसमें खासकर पीसीआर दस्ते और कर्मियों के बारे में जानकारियां ट्वीट की जाएंगी। इसमें पीसीआर वालों की लोकेशन, संपर्क नंबर भी पोस्ट किए जाएंगे।
एडीसीपी का कहना है कि अकाउंट में शहर के चौक-चौराहों में तैनात हर पीसीआर मोटरसाइकिल के नंबर, उनके कर्मियों के संपर्क नंबर डाले जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी लुधियाना पुलिस के ट्विटर अकाउंट में जाकर उनका संपर्क नंबर लेकर मदद ले सकता है। इस सोशल नेटवर्क की साइट पर आम जनता अपनी शिकायतें या फिर पीसीआर मुलाजिमों की लापरवाही संबंधी शिकायतें भी ट्वीट कर सकते हैं।