फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Police got protest against factory dispersed in Jagraon

Ludhiana: फैक्टरी के विरोध में चल रहे धरने को पुलिस ने उठवाया, विरोध में आए ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज

Sat, 26 Apr 2025 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई को कायराना बताते हुए कहा कि रात के अंधेरे में कार्रवाई करना कोई बहादुरी नहीं है। भड़के लोगों ने धरना लगा कर पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भम्मीपुरा रोड जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कदम पीछे हटाते हुए गांव के लोगों से बातचीत शुरू की।

विज्ञापन
Ludhiana Police got protest against factory dispersed in Jagraon
पुलिस एक्शन की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जगरांव के गांव अखाडा में लग रही बायो गैस फैक्टरी को बंद करवाने को लेकर करीब सवा साल से चल रहे धरने को शनिवार को पुलिस ने उठवा दिया। लुधियाना देहात की पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे ही पूरे गांव को छावनी में बदल दिया। पुलिस ने लोगों को घरों से निकलने से पहले ही फैक्ट्री के सामने लगे टेंट व शैड उखाड़ दिए। 
विज्ञापन


पता चलते ही गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए जिसके बाद पुलिस और गांव निवासी आमने सामने हो गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन




वहीं इससे पहले पुलिस ने कई किसान नेताओं को घरों से उठाकर थाना सिटी में नजरबंद कर दिया था। गांव की महिलाओं ने कहा कि हम खून का कतरा कतरा बहा देंगे लेकिन फैक्ट्री नहीं चलने देंगे। लोगों ने अपने बच्चों को भी इस जंग में झोंकने की बात कही। उनका कहना था कि पल पल मरने से अच्छा है कि जंग लड़ कर मरें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई को कायराना बताते हुए कहा कि रात के अंधेरे में कार्रवाई करना कोई बहादुरी नहीं है। भड़के लोगों ने धरना लगा कर पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भम्मीपुरा रोड जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कदम पीछे हटाते हुए गांव के लोगों से बातचीत शुरू की। पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद फैक्ट्री को जाने वाला रास्ता एक बार तो खुलवा दिया लेकिन गांव निवासियों ने कहा कि पुलिस का दूसरी बार आत्याचार हुआ है फिर भी वह फैक्ट्री चलने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed