फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   15 villages in Fatehgarh Sahib become drug-free: Saund

फतेहगढ़ साहिब में 15 गांव हुए नशामुक्त : सौंद

Wed, 02 Sep 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 02 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
15 villages in Fatehgarh Sahib become drug-free: Saund
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंंद ने बताया कि जिले के 15 गांव पूरी तरह नशामुक्त हो चुके हैं। नशा तस्करी के खिलाफ 2,136 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 4,432 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सौंद ने बताया कि 1 मार्च, 2025 से 31 अगस्त, 2026 तक फतेहगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की। नशा बेचने वाले 3,290 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में शामिल आरोपियों के 12 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। जिले में 434 ग्रामीण और 90 मोहल्ला रक्षा समितियां गठित की गई हैं। 1,587 व्यक्तियों का नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार हुआ है। वहीं 7,580 व्यक्ति ओट केंद्रों में पंजीकृत हैं। सौंद ने कहा कि सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें हुनरमंद बनाने और खेलों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। नशा मुक्ति केंद्र में 59 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण मिला है। इसका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed