फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rotary Club distributed sanitary napkins in the college.

Ludhiana News: रोटरी क्लब ने कॉलेज में बांटे सैनिटरी नैपकिन

Wed, 02 Sep 2026 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 02 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club distributed sanitary napkins in the college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल ने सरकारी महिला आईटीआई कॉलेज में छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के अध्यक्ष शैलेश शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ कुलतार सिंह और हरमंदेप सिंह भी मौजूद थे। कॉलेज की प्राचार्य मनजीत कौर, कंप्यूटर संकाय सदस्य और कॅरिअर परामर्शदाता हरभजन सिंह और सिलाई प्रशिक्षक हरविंदर कौर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। रोटरी क्लब की टीम ने छात्राओं के हित में पूरे वर्ष नियमित रूप से सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कॉलेज प्रशासन ने इस सामाजिक पहल के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed