{"_id":"9869c95235bd1fe0ef28af390a0d55db","slug":"ludhiana-more-than-three-crore-revenue-loss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में तीन करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में तीन करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला,लुधियाना
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य डीसी ऑफिस इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल अब सोमवार को भी जारी रहेगी।
शुक्रवार को दूसरे दिन भी मुलाजिमों ने कामकाज छोड़ मिनी सचिवालय में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश शर्मा, प्रेस सचिव परमजीत सिंह और हरभजन सिंह ने भूख हड़ताल रखी। दो दिन कामकाज ठप होने से लुधियाना में सरकार को तीन करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान हुआ है। जबकि पांच सौ रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं।
शुक्रवार को एसोसिएशन ने फैसला लिया कि हड़ताल सोमवार तक चलेगी। आगे की रणनीति सोमवार शाम को बनाई जाएगी। वहीं भूख हड़ताल की जगह अब अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा।
अपनी मांगों को लेकर डीसी आफिस इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य सूबे में कलम छोड़ हड़ताल पर हैं। जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि पिछले लंबे समय से ही सरकार और संबंधित विभाग मुलाजिमों की प्रमोशन समेत मांगों को मानने की जगह टालमटोल की नीति अपनाता आ रहा है। जिससे मुलाजिमों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मुलाजिम नेताओं ने मांग की है कि खाली पड़े पदों को बिना किसी देरी के भरा जाए। इस प्रदर्शन में सुरेश कुमार, राजवंत कौर, प्रभजोत कौर, प्रभजोत सिंह, भीम सिंह, सुनील कुमार, हरीश कुमार, नवदीप कुमार, अश्वनी कुमार, जगजीत सिंह, बलबीर सिंह, शिव कुमार, प्रकाश सिंह और कुलवंत सिंह मौजूद रहे।