फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana, educational institution, wine shop, Performance

शिक्षण संस्थान के पास ठेका खोला, प्रदर्शन

Thu, 15 May 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 15 May 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, educational institution, wine shop, Performance
बस्ती जोधेवाल की मुख्य सड़क पर शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल से चंद कदमों की दूरी पर खोले जा रहे ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों ने पार्षद अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


पार्षद अश्वनी शर्मा ने राज्य सरकार की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त करने के दावों को खोखला करार देते हुए कहा कि सरकार एक तरफ से पंजाब की युवा वर्ग को नशामुक्त करने की नौटंकी कर रही है, दूसरी तरफ शिक्षण संस्थान व धार्मिक स्थलों के शराब के ठेके खोलकर सरेआम नशा बांटने का कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां ठेका न हटाया तो क्षेत्र निवासी यहां पर स्थायी रूप से धरना लगाकर विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी और सुन्दर नगर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को मामले के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। इस अवसर पर अमरीक चंद, पूर्व पार्षद चंचल सिंह, प्रधान प्रेम लता, सुखजीत शर्मा, मानव पाठक, जगजीत सिंह जगी, नसीबचंद शीबा, राजकुमार राजू, दमन खोसला, चौ. रोशन लाल, लक्की, बलबीर कौर और जमुना मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed