{"_id":"5f70a1478ebc3e9bf62364b4","slug":"ludhiana-corporation-officer-will-learn-tricks-to-improve-sanitation-ranking-by-going-to-indore-ludhiana-news-pkl3891529185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए निगम अफसर इंदौर जा कर सिखेंगे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए निगम अफसर इंदौर जा कर सिखेंगे गुर
विज्ञापन
लुधियाना में स्वच्छ अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ वैठक करते मेयर बलकार सिंह संधू।
- फोटो : LUDHIANA
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम के अधिकारी इंदौर जाएंगे ताकि वहां का कामकाज देखकर लुधियाना में सुधार लाया जा सके। यह जानकारी रविवार को मेयर बलकार सिंह संधू ने नगर निगम जोन डी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
मेयर संधू ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में लुधियाना निगम बेहतर स्थान हासिल करे इसके लिए अफसरों को टारगेट दे दिए गए हैं। अफसरों ने योजना भी तैयार कर ली है। पहले फेज में सड़कों की सफाई पर फोकस किया जाएगा। चारों जोन में सड़कों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। हर शनिवार और रविवार को सड़कों की सफाई की जाएगी और उसके बाद सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। शहर की 24 सड़कों पर किसी भी तरह की गंदगी जमा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अफसरों, नागरिकों व स्वयं सेवी संस्थाओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इस बार पार्षदों की प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इसमें शहर के सबसे साफ सफाई रखने वाले पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। पार्षद ममता आशु ने बताया कि उन पार्षदों को भी सम्मानित किया जाएगा जहां पर सफाई की विकट समस्या है और पार्षदों के प्रयास से अगर कोई सुधार होता है तो उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। वही परिवारों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें उन्हें घर के आसपास साफ सफाई, कूड़ा सेग्रीगेशन, कंपोस्टिंग व अन्य तरह की एक्टिविटी करनी होगी। उन्हें एक फार्म दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता चालीस दिन तक होगी। घरों की जांच के लिए 40 टीमों का गठन किया जाएगा और बेहतरीन काम करने वाले 12 परिवारों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। गलियों या खाली प्लाटों में कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त वाहन न होने की वजह से गंदगी फैलती रहती है। निगम 50 नए छोटे ट्रैक्टर मंगवा रहा है। सभी वार्डों को एक एक ट्रैक्टर मिल जाएगा। इससे सड़कों पर से कूड़ा लिफ्ट करने और सीवरेज की गाद साथ के साथ उठाने में मदद मिलेगी। शहर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ निगम अब सख्त एक्शन लेगा।