फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot auto gang passenger fir ludhiana

ऑटो गैंग ने सवारी से लूटे तीस हजार

Mon, 20 Jan 2020 07:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
loot auto gang passenger fir ludhiana
सवारियों से लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के सदस्य एक बार फिर से सक्रिय हो चुके है। ऑटो लुटेरा गैंग दो दिन पहले एक सवारी से तीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। जब सवारी को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने सुरजीत कालोनी निवासी राम प्रताप राजभर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

राम प्रताप की शिकायत के मुताबिक वह कंपनी की एक मीटिंग के लिए माडल टाऊन स्थित एक होटल में गया था। मीटिंग खत्म करने के बाद उसने मेन रोड से भारत नगर चौक की तरफ जाने के लिए ऑटो लिया। आरोपियों ने बस स्टैंड से कुछ दूरी पर जाकर उसे कहा कि वह आगे नहीं जा रहे लिहाजा वह ऑटो दूसरा ले ले। उसे ऑटो से उतार कर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो अंदर पड़े तीस हजार रुपये और अन्य कागजात गायब थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जांच की गई तो पता चला कि आरोपी लूटपाट करने वाले आरोपी थे जो उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed