फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot after coming on bail in Ludhiana, seven accused arrested

बेहद शातिर हैं ये सात आरोपी, जमानत के बाद करते थे लूटपाट, लुधियाना में 28 वारदातों को दिया अंजाम

Wed, 11 Nov 2020 07:17 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
loot after coming on bail in Ludhiana, seven accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लुधियाना में थाना डिवीजन तीन की पुलिस की गिरफ्त में आए सात आरोपी जमानत पर जेल से छूटने के बाद लूटपाट करते थे। आरोपियों ने शहर में लूटपाट की करीब 28 वारदातों को अंजाम दिया था। यह खुलासा रिमांड के दौरान आरोपियों ने किया।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को लूट की योजना बनाते समय थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने जुझार नगर निवासी गगनदीप सिंह, गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी दीपक कुमार, प्रीत नगर निवासी अमनजोत सिंह, गांव गौंसगढ़ निवासी कुलविंदर सिंह, जमालपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी विक्रमजीत सिंह, झाबेवाल स्थित गुरु नानक कालोनी निवासी लवदीप सिंह और राम नगर निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से असलहे और दोपहिया वाहन बरामद किए थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने महानगर में करीब 28 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद इकट्ठे हो जाते थे और उसके बाद वारदातें करते थे। आरोपी लूट का माल बेचकर नशा करते थे। आरोपियों ने काफी समय से महानगर में दहशत फैला रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed