फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loksabha, seat, ludhiana, gurkanwal, ticket

लुधियाना लोकसभा सीट से गुरकंवल ने मांगा टिकट

Sat, 01 Feb 2014 09:55 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 01 Feb 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
loksabha, seat, ludhiana, gurkanwal, ticket
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बेटी एवं पूर्व मंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गुरकंवल कौर ने आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए लुधियाना संसदीय सीट पर अपना दावा ठोका है।
विज्ञापन



गुरकंवल कौर शीघ्र ही कांग्रेस हाईकमान के पास टिकट के लिए औपचारिक तौर पर आवेदन करेंगी। यह बात उन्होंने शनिवार को होटल पार्क प्लाजा में आयोजित कांफ्रेंस में कही। कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी पर भी वह चिंतित दिखी। उन्होंने साफ किया कि गुटबाजी ने कांग्रेस का काफी नुकसान किया है, अब लोकसभा चुनावों से पहले सभी एकजुट होकर पूरी ताकत चुनाव जीतने पर लगाएं, तभी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन




केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एवं लुधियाना के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी का टिकट काट कर उनको देने के बारे में पूछे जाने पर गुरकंवल कौर ने कहा कि कांग्रेेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ किया है कि चुनावों में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण का ख्याल रखा जाएगा। महिला के अलावा शुद्ध लुधियानवी होने के कारण ही वह इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरकंवल ने कहा कि उनका बचपन, शिक्षा और शादी भी लुधियाना में हुई है। लुधियाना से उनका पुराना जुड़ाव है। पिछले कई दशकों से वह कांग्रेस और समाज सेवा के लिए काम कर रही हैं। गुरकंवल कौर 2002 से 2007 तक कैप्टन की सरकार में मंत्री रहीं। 11 साल तक वह पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव भी रही हैं। अपने इस तजुर्बे और लुधियाना की सेवा के मद्देनजर ही गुरकंवल कौर अपना दावा ठोक रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी राजनीति में बराबर के अवसर मिलना जरूरी है।



पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा द्वारा गठित प्रदेश कार्यकारिणी के बाद उठे बवाल को शांत करने के लिए बनी अनुशासन कमेटी पर गुरकंवल ने कहा कि गोपाल कृष्ण चतरथ की अध्यक्षता में बनी कमेटी की अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई है।




चतरथ से भी बैठक बुलाने के लिए अपील की गई है। राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रष्ट कहने पर गुरकंवल ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए इस तरह के काम गलत हैं। पूर्व महिला प्रधान ने यह भी कहा कि अकाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed