फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lady Inspector surrounded by corruption charges suspended

Ludhiana: रिश्वत लेने की आरोपी महिला एसएचओ सस्पेंड, लुधियाना के थाना सराभा नगर में थी तैनात

Fri, 18 Nov 2022 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 05:20 PM IST
सार

इंस्पेक्टर अमनजोत कौर मोहाली के साइबर क्राइम विभाग में तैनात थी। उन पर कुछ समय पहले एक लाख रुपये रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। अभी उस मामले में जांच चल रही थी, लेकिन महिला अधिकारी ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से संपर्क कर अपना तबादला मोहाली से लुधियाना करवा लिया।

विज्ञापन
Lady Inspector surrounded by corruption charges suspended
सस्पेंड

विस्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरी लुधियाना के थाना सराभा नगर की नवनियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को सस्पेंड कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को करीब पांच दिन पहले ही इंस्पेक्टर सतबीर सिंह की जगह पर तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह का कुछ दिन पहले तबादला कर उनकी जगह पर मोहाली के साइबर सेल से आई महिला इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को लगाया गया था। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मोहाली में महिला इंस्पेक्टर अमनजोत कौर पर एक लाख रुपये रिश्वत के आरोप लगे थे। उस मामले की जांच चल रही थी, मगर उससे पहले ही महिला इंस्पेक्टर अपना तबादला करवाकर लुधियाना आ गई। मोहाली के उच्चाधिकारियों ने चंडीगढ़ के उच्चाधिकारियों को सारी रिपोर्ट सौंपी और उसके बाद महिला एसएचओ को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि यह बात क्लीयर नहीं की गई कि जो आरोप महिला एसएचओ पर लगे थे उसमें की गई जांच की रिपोर्ट क्या है। अधिकारी इस पर अभी खुलकर कोई बात नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमनजोत कौर मोहाली के साइबर क्राइम विभाग में तैनात थी। उन पर कुछ समय पहले एक लाख रुपये रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। अभी उस मामले में जांच चल रही थी, लेकिन महिला अधिकारी ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से संपर्क कर अपना तबादला मोहाली से लुधियाना करवा लिया। न तो उसने मोहाली में इसकी जानकारी किसी अधिकारी को दी और न ही लुधियाना में तैनात होने से पहले यह जानकारी दी कि उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। जब इस मामले का पता चला तो उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में एडीसीपी तुषार गुप्ता ने सिर्फ इतना ही कहा कि मामला ध्यान में है और जांच की जा रही है। क्लीयर होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed