{"_id":"14198dc13f8e32947340d8c2ff2b9664","slug":"kite-reach-teenager-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग पकड़ने के चक्कर में किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग पकड़ने के चक्कर में किशोर की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समराला चौक के पास रविवार सुबह पतंग लूटने के लिए भाग रहे एक 14 साल के किशोर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन और चौकी शिंगार सिनेमा की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि किशोर रविवार सुबह पतंग पकड़ने के चक्कर में अपने कुछ साथियों के साथ हाईवे पर था। इसी दौरान वह वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथी भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर बच्चे की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चे के परिजनों का पता लगवाया जा रहा है। पुलिस वाहन चालक का भी पता लगाने में जुटी हुई है।