फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Killed friend by beating him with sticks

Ludhiana News: लाठी-डंडों से पीटकर दोस्त की हत्या की

Fri, 20 Jun 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 20 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Killed friend by beating him with sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम। गांव शाहपुर कलां में शुक्रवार को कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि वीरवार की रात को गांव शाहपुर कलां में कुछ युवकों की आपस में तकरार हो गई। इसकी खबर मिलते ही अभिभावकों ने युवाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया, लेकिन शुक्रवार की सुबह कुछ युवकों ने कुलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह को गांव की वाल्मीकि धर्मशाला के पास बुला लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि मामले में गांव के ही भिंदर सिंह और जगसीर सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed