{"_id":"6ac39e49a00ffde80a0c53e7","slug":"khedan-watan-punjab-diyan-players-stellar-performance-in-district-level-competitions-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-102924-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेडां वतन पंजाब दीयां: जिला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेडां वतन पंजाब दीयां: जिला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Mon, 05 Oct 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। खेल विभाग द्वारा आयोजित खेडां वतन पंजाब दीयां-2026 के चौथे सीजन के जिला स्तरीय मुकाबले संपन्न हुए। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में माता गुजरी कॉलेज ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह ने बताया कि हॉकी अंडर-14 लड़कों में अमलोह-ए टीम पहले स्थान पर रही। अमलोह-बी ने दूसरा और मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, बसी पठाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों के हॉकी मुकाबलों में मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, बसी पठाना ने पहला स्थान जीता। नारायणगढ़ स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-21 लड़कों की हॉकी में अमलोह की टीम ने पहला और बसी पठाना की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेटलिफ्टिंग अंडर-21 लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शोभ नाथ ने पहला स्थान हासिल किया। निगम कुमार दूसरे और आदेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम वर्ग में हर्षदीप सिंह पहले और परविंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
व्यक्तिगत खेलों में प्रदर्शन :
फेंसिंग अंडर-17 लड़कों के एपी मुकाबले में जसकरण सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नवजोत कौर दूसरे स्थान पर रहीं। मोहित और मनदीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 लड़कों के एपी मुकाबले में साहिब पहले और अनमोलरतन दूसरे स्थान पर रहे। 21-30 वर्ष महिला सैबर मुकाबले में हुसनप्रीत कौर ने पहला, पलक ने दूसरा और मनप्रीत कौर व सुखी ने तीसरा स्थान जीता।
विज्ञापन
टीम खेलों के नतीजे :
बास्केटबॉल अंडर-14 लड़कों में बास्केटबॉल कोचिंग सेंटर फतेहगढ़ साहिब की टीम पहले स्थान पर रही। मंडी गोबिंदगढ़ की टीम दूसरे और कोचिंग सेंटर की बी टीम तीसरे स्थान पर रही। 21-30 वर्ष पुरुष वर्ग में बास्केटबॉल कोचिंग सेंटर फतेहगढ़ साहिब ने पहला स्थान जीता। हैंडबॉल अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह स्कूल ने मंडी गोबिंदगढ़ को 15-10 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नेटबॉल अंडर-14 लड़कियों में नेटबॉल कोचिंग सेंटर फगस ने पहला और माता गुजरी स्कूल फतेहगढ़ साहिब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।