{"_id":"ea9385f9c1f0ea30c95b101032a1b81e","slug":"kejriwal-poster-aap-leader-mandi-gobindgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के आने से पहले लोहा नगरी में गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के आने से पहले लोहा नगरी में गरमाई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पंजाब फेरी के दौरान फाजिल्का में केजरीवाल गो बैक के बाद अब लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में भी विरोधी पार्टियां 29 फरवरी को केजरीवाल को घेरने की तैयारी में है।
केजरीवाल सोमवार को मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड पर सुरिंदरा मिल में दो बजे उद्यमियों की समस्याएं सुनने को आ रहे हैं लेकिन बीती रात मंडी गोबिंदगढ़ कीहर गली मोहल्ले में केजरीवाल विरोधी पोस्टरों ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी का कहना है कि पंजाब फेरी के दौरान केजरीवाल दिल्ली से हवाई जहाज की स्पेशल इग्जीक्यूटिव क्लास में आए थे और उन्होंने लालबती वाली गाड़ी में भी सफर किया। ऐसे में केजरीवाल आम आदमी कैसे हुए?
विज्ञापन
अमलोह हलका के कांग्रेसी विधायक काका रणदीप सिंह का कहना है कि 19 फरवरी 2016 को दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ वक्ता अजय माकन ने दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल सरकार के खिलाफ टीवी, अखबार, रेडियों और अन्य विज्ञानपनों पर हो रहे खर्च के ब्योरे के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रोहिनी, जयंत नाथ ने केजरीवाल सरकार को 100 करोड़ रुपए के विज्ञापनों का ब्योरा और इसके लिए जुटाए गए फंड्स की रिपोर्ट 25 फरवरी 2016 तक पेश करने को कहा था। केजरीवाल जवाब दें कि उन्होंने दिल्ली में कौन सी औद्योगिक पॉलिसी बनाई जिससे औद्योगिक वर्ग लाभांवित हुआ हो।
पीपुल पार्टी ऑफ पंजाब के जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता ने कहा कि केजरीवाल पंजाब के बारे में बाद में सोचे पहले दिल्ली वासियों से किए वादे पूरे करें। केजरीवाल को अपनी जन्म भूमि हरियाणा के जख्मों पर मल्हम लगाई चाहिए नाकी पंजाब में अपनी सियासी रोटियां सेंकनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी अमरगढ़, पायल और रायकोट विधानसभा हलका के सेक्टर इंचार्ज आशुतोष टंडन ने कहा कि रातोंरात केजरीवाल के पोस्टर लगाने वाली यह आप विरोधी सियासी पार्टियां ही हैं। अपनी हार नजर आते ही उन्होंने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दी हैं।