{"_id":"61532c8a8ebc3e09e411959d","slug":"kejriwal-in-ludhiana-on-thursday-will-make-new-announcements-regarding-vis-elections-ludhiana-news-pkl4282928158","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल वीरवार लुधियाना में, विस चुनाव को लेकर करेंगे नई घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल वीरवार लुधियाना में, विस चुनाव को लेकर करेंगे नई घोषणाएं
विज्ञापन
लुधियाना। जैसे जैसे पंजाब विधानसभा का समय नजदीक आता जा रहा है उसी क्रम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। वीरवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना पहुंच रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 26 सितंबर को लुधियाना आना था, पर 27 सितंबर को किसान यूनियन के भारत बंद और पंजाब सरकार के कैबिनेट बनने को लेकर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था।
सूत्रों की माने तो वह पंजाब के लिए बड़ी घोषणा करने वाले थे, भारत बंद और पंजाब सरकार कैबिनेट को लेकर चल रही उठापटक के चलते इतना माइलेज नहीं मिलना था। वीरवार को लुधियाना आकर वह कुछ घोषणाएं करके राजनीतिक गलियारों में धमका कर सकते है। आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य के सहायक सचिव और लुधियाना के लोकसभा प्रभारी अमनदीप सिंह मोही ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जल्द ही लुधियाना का दौरा करेंगे। इसमें कोई रैली नहीं हो रही है। वह सिर्फ प्रेस को संबोधित करेगे और 2022 के चुनावों के लिए पंजाब के लोगों को गारंटी देंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन का समर्थन करती रही है और हाल ही में किसान पंचायत के दौरान पार्टी ने किसान संगठनों से चुनाव तक कोई राजनीतिक रैली नहीं करने का वादा किया था। जिस पर पार्टी अभी भी खड़ी है। इस बीच वह सिर्फ पंजाब की जनता के लिए दूसरी गारंटी की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करने आ रहे हैं।