फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jugraj Singh will join the investigation on Thursday

जुगराज सिंह वीरवार को होगा जांच में शामिल

Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jugraj Singh will join the investigation on Thursday
केंद्र सरकार की तरफ से खेती के बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ समूचे किसान जत्थेबंदियों की तरफ से शांतिमय रोष जाहिर कर रहे किसान ट्रैक्टर मार्च दौरान 26 जनवरी को दिल्ली लाल किले पर निशान साहिब और किसानी झंडा फहराने वाले तरनतारन के नौजवान जुगराज सिंह दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष 8 जुलाई वीरवार को पेश होंगे। इस जांच में शामिल होने से पहले आज जुगराज सिंह शहीदों के पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जहां गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने उनको सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन

जुगराज सिंह केस की पैरवी कर रहे दल खालसा के प्रधान हरपाल सिंह चीमा और महासचिव कंवरपाल सिंह धामी ने बताया कि दिल्ली की कोर्ट ने जुगराज सिंह को दिनांक 8-11-15 जुलाई की तीन दिवसीय क्राइम ब्रांच आगे जांच में शामिल होने के आदेश किए हैं। इससे पहले अदालत ने 20 जुलाई तक जुगराज सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है, जबकि एक जुलाई को जमानत मिलने के बाद जुगराज सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर में भी नतमस्तक हुए थे। उन्होंने बताया कि इस केस के साथ संबंधित दीप सिद्धू समेत बहुत से नौजवानों की गिरफ्तारियां भी हो चुकीं हैं परंतु जुगराज सिंह सिंधू बार्डर से वापस आ गया था। बताया कि सात मई को एडवोकेट परमजीत सिंह के द्वारा केस की पैरवी कर अग्रिम जमानत की अर्जी लगवाई गई। इस पर अदालत ने राहत देते हुए 20 जुलाई तक जुगराज सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और जुगराज सिंह अब अदालत के आदेशों का पालन करते हुए आठ जुलाई को जांच में शामिल होगा। इस मौके पर जुगराज सिंह ने कहा कि वह किसान का पुत्र है जब तक खेती कानून रद नहीं किए जाते वह किसानी संघर्ष में उसी तरह अपना योगदान देता रहेगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:-07जीबीजीपी02---गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में के मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह, दल खालसा के प्रधान हरपाल सिंह चीमा और कंवरपाल सिंह धामी जुगराज सिंह को सिरोपा देकर सम्मान करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed