{"_id":"ff8a77b00fd5e9ddda4cd0f7b2beb345","slug":"jarkhad-khel-mela-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरखड़ खेल मेले का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरखड़ खेल मेले का रंगारंग आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता साहिब कौर स्पोर्ट्स क्लब जरखड़ की ओर से 30वें जरखड़ खेल फेस्टिवल का रंगारंग आगाज किया गया। जरखड़ खेलों की शुरुआत विभिन्न टीमों के मार्च पास्ट से हुई। भाई निगाहियां सिंह कॉलेज आलमगीर, कलगीधर अकादमी दुगरी, दशमेश पब्लिक स्कूल, लवली यूनिवर्सिटी जालंधर आदि टीमों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।
ओलंपिक खेल मशाल और खेल भावना एवन साइकिल रैली खिलाड़ियों के काफिले के रुप में गुरुद्वारा आलमगीर से चलकर जरखड़ स्टेडियम में पहुंची। खेल भावना रैली को एवन साइकिल के एमडी मनदीप सिंह ने रवाना किया। खेल मशाल को अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट जगदीप सिंह काहलो और अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर मनीष कुमार ने जगाया। खेलों का उद्घाटन विधायक दर्शन सिंह शिवालिक ने किया।
माता साहिब कौर गोल्ड हॉकी कप टूर्नामेंट (लड़कियां) में पहला मैच सरकारी कॉलेज लुधियाना और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें सरकारी कालेज ने 6-0 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में खालसा कॉलेज ने किला रायपुर को हराया। अंडर-17 (लड़के) हॉकी में ढोलन ने बहादुरगढ़ को, युवा हॉकी क्लब कैथल हरियाणा ने घवद्दी को, गिल हॉकी क्लब खेहरा ने जय भारत अकादमी कुरुक्षेत्र को, जगतार इलेवन ने नाबा को हराया। लीग के मैचों में जगतार इलेवन ने शाहाबाद हाकी अकादमी हरियाणा को हराया। पुरुष वर्ग ओपन हॉकी नॉकआउट मैच में संत फतेह सिंह क्लब ढोलन ने बीएमसी क्लब छाजली को, मोगा ने अमलोह को हराया।
विज्ञापन
66वीं पंजाब बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में लुधियाना ने मानसा को हरा कर जीत की शुरुआत की। हैंडबॉल में अमृतसर ने अमलोह को मात दी। इस मौके पर जगदेव सिंह जस्सोवाल की याद को समर्पित सभ्याचारक मेले में गायक सीजे मल्ली, संदीप भंमरा, लवी ढींढसा, कुलविंदर गिल, गुरइकबाल, सोनी बुटर, लाडी निशान, शरण ढिल्लो, इश्मीत नरुला ने गायकी का जादू बिखेरते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।
इसके अलावा भाई निगाहियां कॉलेज की लड़कियों ने गिद्दा और जनरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बॉडी बिल्डिंग शो पेश किया। इस मौके पर क्लब चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह सिद्धू और मुख्य प्रबंधक जगरुप सिंह जरखड़ ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया।